CRIME

जींद :सीमेंट विक्रेता के साथ साढे चार लाख की धोखाधड़ी

जींद, 4 मई (Udaipur Kiran) । जींद के निर्जन गांव में सीमेंट विक्रेता को गूगल से टोल फ्री नंबर सर्च सीमेंट कंपनी के पास कॉल करना महंगा पड़ गया और उसके साथ चार लाख 50 हजार 224 रुपए की ठगी हो गई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करनाल के सेक्टर 13 निवासी सुनील कुमार ने शनिवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जींद के गांव निर्जन में लखमीरवाला रोड पर विष्णु बिल्डिंग मैटिरियल के नाम से दुकान की हुई है। उसको दुकान के लिए वंडर सीमेंट की जरूरत थी। इसलिए उसने गूगल से नंबर सर्च किया तो वंडर सीमेंट के नाम से मोबाइल नंबर आ गया। जब उस पर संपर्क किया तो सामने वाले ने बताया कि वह वंडर सीमेंट कंपनी गाजियाबाद से बोल रहा है। इस पर उसने सीमेंट के 640 बैग लेने के बारे में बातचीत की।

आरोपियों ने एक नंबर दिया और इस पर आरटीजीएस के जरिए एडवांस पेमेंट करने के लिए कहा। उसने पेमेंट कर दी। इसके बाद आरोपी का फोन आया कि 640 की जगह एक हजार की बैग मिलेंगे। इसके बाद उसने 97 हजार 380 रुपए की और पेमेंट करवा दी। आरोपियों का फिर से कॉल आया और उन्होंने कहा कि 10 रुपए प्रति बैग रेट बढ़ गए है। उसके कहे के अनुसार शेष राशि भी खाते में डाल दी। इसके बाद भी उसके सीमेंट की सप्लाई नहीं हुई। जब उस नंबर पर संपर्क किया तो फोन नहीं मिला। इसके बाद आनलाइन ठगी होने का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top