Haryana

फरीदाबाद : युवक की हत्या मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित

फरीदाबाद, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में होली के दिन हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेगी। पुलिस के अनुसार 14 मार्च को आरोपी अपने किराए के मकान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक सूरज से उनका झगड़ा हो गया। आरोपियों ने सूरज की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सदानंद की शिकायत पर थाना मुजेसर में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित (चमनपुरा, गोपालगंज बिहार), जोगी कुमार (शिव नगर, मुंगेर बिहार), अवध कुमार (सकरौली बिहार) और कुलदीप कुमार (चक्का लोहार, दरभंगा बिहार) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में संजय कॉलोनी में रह रहे थे और प्राइवेट नौकरी करते थे।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top