Chhattisgarh

महतारी वंदन में चालीस लाख महिलाएं योजना के दायरे से बाहर : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । महतारी वंदन में सभी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन की राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुरुवार काे बयान जारी कर कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था, सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिया जायेगा। मुख्यमंत्री और कलेक्टर की पत्नी को भी राशि देने का दावा भाजपा ने किया था। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार एक करोड़ चार लाख महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिलनी चाहिये। लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने वादे से मुकर गयी है तथा अनेक नियम कानून बना दिया। जिसके कारण लगभग चालीस लाख महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो गयी, मात्र 70 लाख महिलाओं को पात्र बताया गया।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिन 70 लाख महिलाओं को सरकार ने पात्र बताया है उन सभी के खाते में भी पैसा नहीं जा रहा है। सरकार घोषित 70 लाख में से 25 प्रतिशत महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही है। जुलाई माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नहीं मिली है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नही मिलने की शिकायतें आ रही है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटा दिया गया था। सरकार बताये कि चार किश्त जिनके खाते में गया था वे पांचवी किश्त में अपात्र कैसे हो गयी? यदि अपात्र थी तो तीन, चार माह का पैसा क्यों दिया गया? सरकार बताये महतारी वंदन योजना की चौथी और पांचवी किश्त कितनी महिलाओं के खाते में डाला गया? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जिन महिलाओं के खाते में चौथी और पांचवी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

शुक्ला ने कहा कि पांचवी किश्त 70 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिला है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये, सभी महिलाओं के खाते में पूरा पैसा डाला जाये।

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top