Jharkhand

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा, सच्चाई की जीत हुई

ममता देवी

रामगढ़, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से सच्चाई की जीत की प्रार्थना की थी और आज उनकी जीत हुई है। विरोधियों को एक बार फिर वह परास्त करेंगी। उन्होंने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत उन्हें सजा दिलवाई गई थी और उनकी विधायकी चली गई थी।

झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद रामगढ़ में राजनीति की फिजा बदल गई है। पूर्व विधायक ममता देवी के अब चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। ममता देवी को कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल दिख रहा है‌।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top