Maharashtra

पूर्व सांसद भास्करराव पाटिल खतगांवकर कांग्रेस में शामिल

पूर्व सांसद भास्करराव पाटिल खतगांवकर कांग्रेस में शामिल

मुंबई, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । नांदेड़ के पूर्व सांसद भास्करराव पाटिल खतगांवकर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्ण, युवा नेता डॉ. मीनल पाटिल खतगांवकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भास्करराव पाटिल खटगांवकर एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बिना किसी पद की उम्मीद के कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। पार्टी में शामिल होने का फैसला नांदेड़ जिले के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद लिया गया है।

इस मौके पर भास्करराव पाटिल खतगांवकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हुए मैं अपने घर वापस आकर खुश हूं। कांग्रेस पार्टी ने विधायक, सांसद, मंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया है। खटगांवकर ने कहा कि नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी राज्य में मजबूत हो रही है और हम विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस सीटें जीतने की कोशिश करेंगे।

—————————————-

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top