Punjab

पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की अकाली दल में वापसी

अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका का स्वागत करते सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 14 जून (Udaipur Kiran) । पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की राजनीति में शनिवार को उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब बागी अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका ने घर वापसी कर ली। मलूका तत्कालीन बादल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह पार्टी का नेतृत्व कर रहे सुखबीर बादल से नाराज चल रहे थे। अकाली दल ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

शिरोमणि अकाली दल में शनिवार को पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की वापसी हो गई। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मलूका तुरंत लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान में शामिल होंगे। बादल ने कहा कि मलूका ने प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है। उनकी वापसी से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने पंजाबियों से अपील की है कि वे शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए एकजुट हों। इससे राज्य में शांति और विकास सुनिश्चित होगा। बादल के अलावा पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलविंद्र सिंह भूंदड़ ने भी मलूका का स्वागत किया।

————-

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top