Chhattisgarh

कोरबा : झारखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जय सिंह अग्रवाल

कोरबा, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। चतरा लोकसभा क्षेत्र झारखंड के तीन जिलों में फैला हुआ है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी रेणुगोपाल ने रविवार काे जयसिंह अग्रवाल को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर्स की ट्रेनिंग और मीटिंग 10 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। इसके बाद वे झारखंड प्रदेश जाकर कांग्रेस अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। इस चुनाव में कुल 81 सदस्यों का चुनाव होगा।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top