Haryana

यमुनानगर में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को भाजपा ने बनाया मेयर प्रत्याशी 

सुमन बहमनी का फाइल फोटो

यमुनानगर, 15 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेयर के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में यमुनानगर से सुमन बहमनी को महापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

सुमन बहमनी पूर्व में यमुनानगर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित थी। उन्होंने शैक्षिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षा क्षेत्र को लेकर की थी। वह बिलासपुर स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत रहीं और बाद में उनकी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 2024 में सुमन बहमनी ने शैक्षिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखा और भाजपा की सदस्यता ली।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में सढ़ौरा से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की थी लेकिन टिकट न मिलने के कारण अब उन्हें यमुनानगर नगर निगम के महापौर के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। सुमन बहमनी के पति आयुष विभाग से सेवानिवृत हो चुके हैं और वह भी भाजपा के कार्यकर्ता है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top