RAJASTHAN

पूर्व डीजीपी जेके बालानी का निधन, पुत्र ने कराए नेत्रदान

jodhpur

जोधपुर, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजस्थान के पूर्व डीजीपी जेके बालानी का आज निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। मरणोपरांत उनके नेत्रदान भी करवाए गए।

पूर्व पुलिस महानिदेशक जेके बालानी को अंतिम विदाई से पहले कई पुलिस अधिकारियों, समाज बंधुओं सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने पुष्प चक्र, मालाएं चढ़ाकर विदाई दी। सिंधी स्वर्गाश्रम पर उनके पुत्र राजीव बालानी ने मुखाग्नि दी एवं राजस्थान पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई। उनका जन्म सन 1953 में सिंध मे हुआ था।

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उनकी बहादुरी और ईमानदारी की प्रशांसा की थी। डॉ. राम गोयल, डॉ. महेश बालानी, पंडित संजय शर्मा, डीसीपी आलोक श्रीवास्तव, समाजसेवी अनिल बालानी, एसडी पमनानी, अशोक मूलचंदानी, जेठानंद लालवानी व राजेश भेरवानी सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के राजेंद्र जैन व पुखराज अग्रवाल के सहयोग से नेत्रदान करवाया गया। प्राप्त नेत्रों के कोर्निआ से दो लोगों के जीवन मे उजियारा आएगा।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top