HimachalPradesh

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकार के खिलाफ एफआईआर को बताया अनुचित

Shanta

शिमला, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने भारतीय लोकतंत्र में विचारों की स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा होती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में न्यू रडार के संवाददाता सुनील चड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर हैरानी जताई और दुख व्यक्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शान्ता कुमार ने साेमवार काे एक बयान जारी कर कहा कि सुनील चड्डा ने हाल ही में एक समाचार में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की स्थिति का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समाचारों के लिए एफआईआर दर्ज करने का कोई आधार नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में एक प्रदेश की राजनीतिक स्थिति का दूसरे प्रदेश पर प्रभाव पड़ता है। यह कहना किसी अपराध के दायरे में नहीं आता।

शान्ता कुमार ने यह भी कहा कि हरियाणा की विजय का प्रभाव महाराष्ट्र तक पड़ सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से विशेष आग्रह किया कि वे इस एफआईआर को तत्काल रद्द करवाएं और हिमाचल प्रदेश की स्वतंत्र पत्रकारिता को संरक्षित रखें।

इस घटनाक्रम ने पत्रकारिता के अधिकारों और स्वतंत्रता पर एक महत्वपूर्ण चर्चा को जन्म दिया है, जिसमें जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top