Jammu & Kashmir

हैल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा

हैल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा

जम्मू, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । जम्मू शहर में बरसात की पहली बारिश हुई और जम्मू शहर जलमग्न हो गया और बरसात का पानी कई लोगो के घरों में घुस गया जिससे लोगो का काफी नुकसान हुआ। बाढ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जम्मू नगर निगम की हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा ने पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह के साथ कई बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। नगर निगम की कार्यशैली को आढ़े हाथ लेते हुए शर्मा ने दावा किया कि अधिकारी ग्राउंड में जाकर बरसात से निपटने की कोई रणनीति नही बनाते वो सिर्फ ऐसी रूम में बैठ कर चर्चा करते है।

उन्होंने कहा कि 2005 से 2010 तक जब जम्मू में पहली बार नगर निगम का गठन हुआ तो वह भी हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने समय बरसात से तीन महीने पहले ही तैयारी शुरू कर देते थे। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम ने बीते समय मे आई बाढ़ से कोई सबक लिया होता तो आज जम्मू शहर में लोगो का इतना नुकसान नही होता। जम्मू शहर में कई ऐसे नाले है जहां मशीन काम नही करती और उनकी सफाई के लिए नाला गैंग से काम लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम बरसात से पहले ऐसे नाले चिन्हित कर ले जो बाढ़ से नुकसान करते है। उन नालो से अतिक्रमण हटाया जाए और उनकी ठीक से सफाई की जाए तो बाढ़ पर बहुत हद तक रोक लगाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जीवन नगर, नानक नगर, गंग्याल, शांति नगर समेत कई इलाकों में पानी ने तबाही मचाई है जिससे लोगो का बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी बरसात खत्म होने में बहुत समय बचा है। इसलिए नगर निगम को अपने सफाई के सभी विंग एक्टिव कर युद्ध स्तर पर लोगो को राहत देनी चाहिए और ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि आगे बारिश में लोगो को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर उनके साथ नीरज कुमार सतनाम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top