Bihar

जंगली सूअर का मांस बरामदकर  सभी शिकारियों को पकडने के लिए वन विभाग कर रही छापेमारी

पश्चिम चम्पारण(बगहा),4फरवरी (Udaipur Kiran) ।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के अन्तर्गत वाल्मीकि नगर वन परिक्षेत्र के भेडिहारी के जंगल में एक जंगली सूअर का शिकार कर ,शिकारियों द्वारा आपस ओं बांट कर घर में रखे जाने की जानकारी वन विभाग को मिली। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार की अहले सुबह गोविंद कुमार के घर से छापामारी कर लगभग डेढ़ किलो जंगली सूअर के मांस को बरामद किया। मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर सभी शिकारी भाग निकले।

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर शिवकुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दाैरान लगभग डेढ़ किलो जंगली सूअर का मांस बरामद किया गया।शिकारी मौके से फरार हो गए। शिकारियों की पहचान कर ली गई है। वर्ल्ड लाइफ एक्ट वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकारियों को पकड़ने के लिए वन विभाग जगह-जगह लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए वाल्मीकि नगर के रेंजर शिवकुमार राम ने कहा कि वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास और मंशा रखने वालों के साथ वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता मानते हुए वन विभाग सख्ती से निबटेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top