
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चार सीटें अपनी सहयोगी दलों को दी हैं।सोमवार को भाजपा मुख्यालय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्णय के अनुसार चार सीटों पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन विधानसभा सीटों में वडनेरा, गंगाखेड़, कलिना और शाहुवाड शामिल हैं।
भाजपा के अनुसार बडनेरा से युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। गंगाखेड से राष्ट्रीय समाज पक्ष के उम्मीदवार, कलिना से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) और शाहुवाडी से जन सुराज्य शक्ति पक्ष के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
