Uttar Pradesh

भाजपा के लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि पूजा : राजेंद्र मिश्र

महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन महापुरुषों के विचारों की पार्टी है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि पूजा है। इस दौरान आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी अभियान हर घर तिरंगा आज देशवासियों के लिए उत्साह का पर्व बन चुका है। यह अभियान आजादी के नायकों को याद करने का राष्ट्र सेवा प्रथम सेवा का संकल्प लेने का और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम बन चुका है।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा फिर एक बार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर रहा है। पिछले दो वर्षों से चल रहा यह अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है।

जिला प्रवक्ता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा जिला स्तर पर आगामी 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ेगी और इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता हर घर, हर दुकान और दफ्तरों में तिरंगा लगाएंगे, तिरंगा यात्रा निकालेंगे। महानगर में लगे महापुरुषों क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री रमेश पासी, रोहित जायसवाल, अंगद सिंह पटेल, रविंद्र गांधी आदि मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top