Uttar Pradesh

लोकगीत गायक बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव द्वार का मंत्री रविन्द्र ने किया लोकार्पण

बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव द्वार का लोकार्पण करते मंत्री

वाराणसी, 08 जून (Udaipur Kiran) । प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को वार्ड हुकुलगंज अंतर्गत सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के पास अपने विधायक निधि से बने लोकगीत गायक बिरहा सम्राट पदमश्री हीरालाल यादव द्वार का लोकार्पण किया। लगभग 7.94 लाख रूपये की लागत से स्थापित द्वार को आमजन के लिए समर्पित कर मंत्री ने बिरहा सम्राट को नमन किया।

उन्होंने कहा कि हीरा लाल यादव ने लोक गायक रमन दास से बिरहा संगीत सीखा। पारंपरिक मंचों से शुरुआत में प्रदर्शन करते हुए, विभिन्न शहरों के कार्यक्रमों में अपना संगीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर भी उत्तर प्रदेश के लोक संगीत का प्रचार-प्रसार किया। हीरालाल यादव जी के स्मृति में इस द्वार का लोकार्पण आज किया गया है। इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, दिलीप चौहान, दिलीप चौहान, पार्षदगण अशोक मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, बलिराम कन्नौजिया, दिनेश यादव, संजय जायसवाल, संदीप रघुवंशी, राजेंद्र यादव, जितेंद्र कुशवाहा, कवि मंगल यादव, सत्यनारायण यादव, रमाकांत यादव, राम जी यादव, बचाऊ यादव, पंचम यादव, प्रशांत यादव, हीरा यादव, जवाहर यादव, गुड्डू यादव सहित क्षेत्र के तमाम नागरिक मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top