Uttar Pradesh

अरैल घाट पर असंख्य रूद्राभिषेक महायज्ञ में आस्था का सैलाब

भीड़
ज्योतिषाचार्य

-शंभू सरकार शिव परिवार ने आस्था के सैलाब की बहाई आंधी

प्रयागराज, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । सावन माह में अरैल घाट पर शंभू सरकार शिव परिवार के तत्वावधान में आयोजित असंख्य रुद्राभिषेक महायज्ञ पूरे प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगवा रहा है। प्रयागराज के साथ-साथ छत्तीसगढ़, दुर्ग, भिलाई, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर से भी भक्तों का आवागमन भारी मात्रा में देखने को मिल रहा है।

रविवार को रवि अमावस्या के पावन पर्व पर शंभू परिवार में आयोजित रुद्राभिषेक यज्ञ मे भक्तों की लम्बी कतार लगी रही और सभी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक दूध, दही, शहद, शक्कर आदि से भोलेनाथ को रुद्राभिषेक कर प्रसन्न किया और अपनी मनोकामना मांगी।

शंभू सरकार के संस्थापक गुरुदेव ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र कुमार शुक्ला बताते हैं एक लोटा जल हर समस्या का हल है। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक सामान्य यज्ञ नहीं है, रुद्राभिषेक करने मात्र से बड़े से बड़े रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। जो संतान की बाधा से पीड़ित हैं शंभू सरकार के दरबार से उन्हें संताने भी मिलती हैं। बताया जाता है कि पिछले वर्ष शंभू सरकार दरबार में आने वाले भक्तों को कुछ असाध्य रोगों से मुक्ति मिल गई। तब से दरबार में भक्तों की श्रद्धा और भक्ति निरंतर बढ़ती जा रही है।

लोकनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं शंभू परिवार के सलाहकार निखिल पांडे का कहना है कि हम 11 वर्ष से लगातार रुद्राभिषेक कर रहे हैं। आपका आगमन और व्यवस्था हमारी यह संकल्प शंभू सरकार ने जो लिया है इसको पूरा करने का काम शंभू परिवार कर रहा है। कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी उपाध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय एवं महामंत्री कुश जैन बताते हैं कि संस्था 19 अगस्त को भव्य भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन घाट पर ही करेगा और उसके बाद असंख्य रुद्राभिषेक महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / राजेश

Most Popular

To Top