Jharkhand

छठ घाट से पांच महिलाओं की चेन की चोरी, लाेगाें में अफरा-तफरी

सिंबॉल

दुमका, 4 अप्रैल (Udaipur Kiran) । शहर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ाबांध तालाब में शुक्रवार काे पांच छठव्रती महिलाएं चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। एक साथ महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र को शातिरों ने उड़ा लिया है। यह घटना दूसरी अर्घ्य के समय हुई। सोने की चेन की चोरी होने के बाद छठ घाट में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

पीड़ित महिलाओं के परिजन इधर-उधर चेन चोरी करने वालों की तलाश में जुट गए। परिजनों ने तालाब में तैनात पुलिस कर्मियों से भी शिकायत की। पुलिस भी चेन चोरी करने वालों की तलाश करने लगी। वहीं एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने से बच गई। महिला के सोने के चेन के लॉक को खोल लिया गया था, लेकिन संयोग से सोने की चेन सरककर कपड़े के अंदर चला गया। इससे उक्त महिला की सोने की चेन चोरी होने से बच गई। अफरा-तफरी होने के बाद सभी महिलाएं अपने-अपने गले में पहने सोने की चेन को देखने लगी।

इस मामले में किसी ने थाने से शिकायत नहीं की है। कई महिलाओं के परिजनों ने केवल मौखिक रुप से पुलिस से शिकायत की है। चेन स्नेचिंग की शिकार हुई महिलाओं में अधिकांश 60 वर्ष से उपर की हैं। पीड़ित महिलाओं में कुलदीप सिंह रोड की वृद्ध महिला लैश देवी, शराब व्यवसायी राजेश राउत की मां, कपड़ा व्यवसायी अरुण केशरी की पत्नी, मिठाई व्यवसायी अभिषेक चौरसिया की मां एवं फल विक्रेता के रिश्तेदार की पत्नी शामिल है। इनमें से तीन लोगों ने ही थाने से शिकायत की है।

थाना में एसडीपीओ विजय कुमार महतो ने पीड़ित परिवार वालों से मोबाइल से ली गयी फोटों और वीडियो उपलब्ध कराने काे कहा है। उन्हाेंने कहा कि इन फोटो और वीडियो से ही संदिग्धों की पहचान की जाएगी। पीड़ित लोगों ने एसडीपीओ को बताया कि सोने की चेन चोरी करने वालों में सभी महिलाएं ही शामिल हैं। सभी महिलाएं प्रसाद और टिका लगाने के नाम पर छठव्रतियों के नजदीक आ गई और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस तालाब के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। पता चला है कि चोरों ने एक साथ करीब 10 से 15 लाख रुपए के जेवरातों को उड़ा लिया। महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने के बाद एसपी ने भी जांच का निर्देश दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Most Popular

To Top