RAJASTHAN

एक पेड़ गाय माता के नाम अभियान’’ चलाकर हिंगौनिया गौशाला में लगाये जायेगे पांच हजार छायादार-फलदार पेड़- महापौर सौम्या गुर्जर

एक पेड़ गाय माता के नाम अभियान’’ चलाकर हिंगौनिया गौशाला में लगाये जायेगे पांच हजार छायादार-फलदार पेड़। महापौर सौम्या गुर्जर

जयपुर , 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने सुबह हिंगौनिया गौशाला पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर ने गायों के चारे, पानी, सफाई सहित विभिन्न बिन्दुओं पर बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्वयं चारा मंगवाकर चारा चैैक किया इसके साथ ही सही स्थिति में सफाई नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों, संबंधित ट्रस्ट के पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई।

महापौर ने फटकार लगाते हुए कहा कि बाड़ों की सफाई नियमित रूप से की जाये। इसके साथ नियमित रूप से फोगिंग की जाये जिससे मक्खी, मच्छर नहीं पनपे। महापौर ने एक-एक बाडे़ं में जाकर गायों की स्थिति को देखा और गायों को चारा समय पर देने के लिए निर्देशित किया। महापौर ने स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर गौशाला का जायजा लिया। करीब 2 घंटे से भी अधिक समय तक महापौर ने गौशाला में रहकर गायों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान जनअभियान बन चुका है’’ और इसी क्रम में हिंगौनिया गौशाला में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम के द्वारा ‘‘एक पेड़ गाय माता के नाम’’ अभियान चलाकर 5 हजार पौधे लगाये जायेगे। महापौर ने सोमवार को हिंगौनिया गौशाला में बरगद का पेड़ लगाया। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि हिंगौनिया गौशाला में गर्मियों में गाय माता को गर्मी से बचाने के लिये 10 से 12 फीट के छायादार फलदार पेड़ लगाये जायेगे जिससे गौमाता का गर्मी से बचाव हो सकेगा।

(Udaipur Kiran) सैनी

Most Popular

To Top