Haryana

हिसार : होटल संचालक हत्या मामले में पांच हजार का इनामी आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

मुंबई से पकड़ा गया हत्या मामले का आरोपी।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी दुबई पहुंचा

हिसार, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । उकलाना पुलिस ने टोहाना-सुरेवाला रोड स्थित होटल

संचालक हत्या मामले में पांच हजार रुपये के इनामी पांचवे आरोपी भीमेवाला निवासी अजय

को गिरफ्तार कर लिया है। उकलाना थाना में 18 जून 2023 को हत्या सहित विभिन्न धाराओं

के तहत दर्ज मामले में उक्त आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुंडू ने गुरुवार काे बताया कि होटल संचालक मृतक जींद जिले

के जुल्हेडा, निवासी बलवान सिंह टोहाना सुरेवाला रोड पर शिव स्टार नाम से होटल चलाता

था और वह शराब के ठेकों का भी काम करता था। मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र

सिंह ने भी अपने गांव भीमेवाला के नजदीक शराब के ठेके ले रखे थे। सुरेंद्र सिंह, बलवान

सिंह पर शक करता था कि वह अपने होटल में बाहर से शराब लाकर बेचता है। इसी रंजिश में

18 जून 2023 को आरोपी सुरेंद्र सिंह, मनोज, अजय, रणधीर और हाल ही में मुंबई से गिरफ्तार

किए गए अजय ने होटल पर आकर बलवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बलवान सिंह

की पत्नी की शिकायत पर थाना उकलाना में उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया था।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुंडू ने बताया कि उपरोक्त आरोपी अजय, बलवान

सिंह की हत्या वारदात में शामिल था। वारदात के उपरांत आरोपी अलग अलग जगह पर छिपता रहा

और दुबई भाग गया। वह वहां डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के नोटिस जारी

करवाए और उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले चार आरोपियों

सुरेंद्र, मनोज, अजय और रणधीर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत

में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top