पौड़ी गढ़वाल, 31 मई (Udaipur Kiran) ।
बीरोंखाल के रसिया महादेव क्षेत्र में शनिवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 8 साल के एक बालक की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का रामनगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
थलीसैंण के थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह दिल्ली से नऊ गांव जा रही कार रसियामहादेव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में आठ साल की अभि की मौत हो गई जबकि मीनाक्षी देवी, अंशिका, रुई, रूचि, आशीष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार शादी समारोह में जा रहे थे।
वहीं, स्थानीय विधायक व चौबटटाखाल विधायक सतपाल महाराज ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
