
मुरादाबाद, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले के थाना छजलैट क्षेत्र के चंगेरी मिलक गांव में शनिवार को कुछ हमलावरों ने खेत की महिला मालिकन पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक आरोपित भाजपा नेता ने अपने साथियों साथ मिलकर अवैध तमंचे से फायिरंग की। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं एक महिला जख्मी हो गई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले में थाना कांठ पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात ने बताया कि घटना की जांच के साथ आरोपित हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रायस शुरू कर दिए गए हैं।
छजलैट क्षेत्र के चंगेरी मिलक गांव नीरज पत्नी स्व रविंद्र सिंह न्यायालय के आदेश पर बीती 15 अप्रैल को हद बंदी कर दी थी। आरोप है कि शनिवार शाम को क्षेत्र के एक आरोपित भाजपा नेता ने हदबंदी को तोड़ना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वह खेत पर पहुंची और विरोध किया तो भाजपा नेता ने अपने साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी डंडे से हमला करने के साथ अवैध हथियारों से फायर शुरू कर दिया। गोली लगने से नीरज घायल हो गईं। बताया कि हद उखाड़ने व गोली चलाने का वीडियो मोबाइल से बना लिया है। पीड़िता ने बताया कि हमलावरों के पास हथियार थे। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोलरूम को खबर की जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हमलावरों के नाम रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दे दी है। नीरज का आरोप है कि ये लोग उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
