CRIME

मुठभेड़ में गिरफ्तार पांच आरोपित गाै तस्कर गए जेल

थाना सिविल लाइंस और थाना भोजपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि अलग-अलग हुई मुठभेड़  की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह

मुरादाबाद, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । जनपद में थाना सिविल लाइंस और थाना भोजपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि अलग-अलग हुई मुठभेड़ में गाेकशी के आरोप में गिरफ्तार पांच आरोपित गोतस्करों को शनिवार को न्यायालय में पेश किए गये। यहां से सभी को जिला कारागार भेज दिया गया। मुठभेड़ में पांच में से चार आरोपित गोली लगने से घायल हुए थे, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, पशु वध के उपकरण व वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने शनिवार काे यह बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चट्टा पुल के पास पुलिस की गोकशी के आरोपितों से मुठभेड़ हुई। इसमें भोजपुर के गांव गजरौला निवासी गोकशी के दो आरोपित यामीन और जीशान गोली लगने से घायल हुए, जबकि उनका साथी डिलारी के गांव ढकिया जट निवासी जुनैद को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि आरोपितों के तीन साथी पुलिस पर फायर करके भोजपुर थाना क्षेत्र में भाग गए थे।

वहीं सिविल लाइंस पुलिस से मिली सूचना पर एसएचओ भोजपुर शरद मलिक की टीम वहां घेराबंदी की तो अवक्कपुर के जंगल के पास बदमाशों ने भोजपुर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायर में वहां भोजपुर के जामा मस्जिद इलाके के रहने वाले हसैनन उर्फ बिल्डर और मुर्सलीन घायल हो गए। उनका एक साथी वहां से भाग निकला। इस तरह कुल पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें चार के पैर में गोली लगी है। आरोपितों के पास से चार तमंचा, जिंदा कारतूस, छोटा हाथी वाहन, बाइक और पशु वध का उपरकण बरामद किया गया था।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपितों ने बीते दिनों सिविल लाइंस क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था। उसी मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top