Assam

मोरीगांव में मछली व्यापारी की हत्या

मोरीगांव (असम), 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के मायंग स्थित सातखाफुरी में आज सुबह एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उस पर दाव से हमला कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि मछली व्यापारी की हत्या के पीछे क्या वजह थी।

मृतक की पहचान इकराम हुसैन (37) के रूप में हुई है। मृतक सातखाफुरी गांव का निवासी बताया गया है। इकराम हुसैन पेशे से मछली व्यापारी थी। घटना आज सुबह उस समय हुई जब वह मछली खरीदने के लिए घर से जा रहा था।

सूचना पर पहुंची मायंग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अब्दुल बशीर के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपित को बरबारी मार्केट से गिरफ्तार किया गया। हत्या के बाद आरोपित ने भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top