Uttar Pradesh

उपनिरीक्षक से अभद्रत करने पर राम सुधाकर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

दाे दिन पहले पुतला दहन करते सपा नेता राम सुधाकर

लखनऊ, 13 फरवरी (Udaipur Kiran) । मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने वाले समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर यादव के विरुद्ध गौतमपल्ली थाने में उपनिरीक्षक से अभद्रता करने के मामले में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

दो दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर सुधाकर यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार का पुतला फूंका ​था। पुतला फूंकने के दौरान सुधाकर को गौतमपल्ली थाने के एक उपनिरीक्षक ने रोकना चाहा था। फिर भी सुधाकर ने उपनिरीक्षक से अभद्रता करते हुए पुतला फूंक दिया था।

वहीं गौतमपल्ली थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टी की है। उन्होंने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपनिरीक्षक आदित्य के साथ अभद्रता की गयी थी। आदित्य की ओर से ही राम सुधाकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), बीएनएस की धारा 132, 223 व 287 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top