Sports

एफआईएच प्रो लीग 2024-25 : भारतीय महिला हॉकी टीम का अगले दो मैचों में जर्मनी से मुकाबला

भारतीय महिला हॉकी टीम

भुवनेश्वर, 17 फरवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के अपने अगले मैचों में स्पेन से भिड़ेगी। यह मैच 18 और 19 फरवरी को यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैच को लेकर भारतीय टीम उत्सुक है और जीत दर्ज कर अंक तालिका में ऊपर बढ़ने की कोशिश करेगी।

सलीमा टेटे की अगुवाई भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पहले मैच में इंग्लैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद अपने दूसरे मैच में बोनस अंक से चूक गई। यह मैच निर्धारित समय में 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 2-1 से टीम हार गई। भारतीय महिला टीम वर्तमान में दो मैचों में चार अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, जो अब तक टीम की शीर्ष स्कोरर हैं, शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दोनों मैचों में एक-एक गोल किया है और भारतीय फॉरवर्ड लाइन को स्थिरता प्रदान की है। दूसरी ओर, स्पेन एफआईएच प्रो लीग के भारत चरण में जर्मनी के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज की है। उन्होंने जर्मनी पर लगातार 2-1 से जीत हासिल की, जिससे भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

हाल ही में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, स्पेन का प्रदर्शन कुल मिलाकर मिला-जुला रहा है। अब तक खेले गए छह मैचों में से सिर्फ दो में जीत मिली है और एक शूटआउट जीत मिली है। आठ अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद स्पेन अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगा।

स्पेन के खिलाफ आगामी मैचों पर बात करते हुए भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि हम स्पेन के खिलाफ अपने मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह (स्पेन) एक मुश्किल टीम है और हम जानते हैं कि यह एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला होने वाला है। हालांकि, हमारी टीम चुनौती के लिए तैयार है। हमने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन का विश्लेषण किया है और उन क्षेत्रों की पहचान की है जहां हमें सुधार करने की जरूरत है, खासकर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में। हम अपने डिफेंस को मजबूत करने और अपने स्कोरिंग अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय महिला टीम का मुकाबला 18 फरवरी को शाम 5:15 बजे और 19 फरवरी को शाम 7:30 बजे स्पेन से होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top