Maharashtra

मुंबई में जमकर हुई बारिश

मुंबई, 7 जून (Udaipur Kiran) । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आस-पास के इलाकों में शनिवार को जमकर मेघ गर्जना के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ औऱ पालघर के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश येलो अलर्ट जारी किया था।मुंबई महानगरपालिका के अनुसार दक्षिण मुंबई के हाजी अली में सबसे ज्यादा 69 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसी तरह नायर अस्पताल इलाके में59मिमी,,महाराष्ट्र नगर स्कूल– 57, आई हॉस्पिटल-54, भायखला-53,मानखुर्द– 53मिमी, तुर्भे– 52, भांडुप कॉम्प्लेक्स– 45,बी वार्ड कार्यालय– 42, बोरीवली– 40, मागाठाणे-20 औरडिंडोशी में29मिमी बारिश दर्ज की गई। समुद्र में ज्वार के समय 3.41 फीट उंची लहरें उठीं। इस बीच ट्रेन, सड़क, बेस्ट यातायात सामान्य रहा। किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।मनपा के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार मुंबई शहर में4,पूर्वी उपनगरों में2और पश्चिमी उपनगरों में1कुल6स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुईं। पेड़ व टहनियां गिरने की शहर में1और पश्चिमी उपनगरों में4कुल5घटना की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इन हादसों में किसी को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top