Haryana

फरीदाबाद:सीवर में तैरता मिला भ्रूण, सफाई के दौरान खोला ढक्कन

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।

फरीदाबाद, 4 अप्रैल (Udaipur Kiran) । पर्वतीय कॉलोनी में शुक्रवार को सीवर की सफाई के दौरान भ्रूण मिला। सफाई कर्मी ने भ्रूण को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को एक या दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पर्वतीय कॉलोनी में एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण मकान मालिक ने सफाई कर्मी को बुलाया था। गली नंबर 170 में मकान के सामने सीवर की सफाई के दौरान सीवर में भ्रूण मिला। जैसे ही सफाई कर्मी ने सीवर का ढक्कन खोला, उसे पानी में एक भ्रूण तैरता हुआ दिखाई दिया। सफाई कर्मी ने भ्रूण को बाहर निकालकर एक बोरे में रख दिया। स्थानीय इस्लाम और इरफान ने बताया कि भ्रूण एक या दो दिन पुराना लग रहा था। उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग संतान के लिए तरस रहे हैं, वहीं कोई इस तरह भ्रूण को सीवर में फेंक देता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है कि भ्रूण किसका है और किसने इसे सीवर में फेंका। यह भी पता लगाया जा रहा है कि भ्रूण लडक़े का है या लडक़ी का। एएसआई प्रेम चन्द बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीवरेज सफाई के दौरान एक भ्रूण मिला है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान अधिकारी कार्रवाई कर रहें हैं।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top