Assam

गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच ब्रह्मपुत्र नद में फिर से फेरी सेवा आरंभ

गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच फेरी सेवा। फाइल फोटो

गुवाहाटी, 08 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी गुवाहाटी से ब्रह्मपुत्र नद दूसरे छोर पर स्थित उत्तर गुवाहाटी के बीच रविवार से एक बार फिर से फेरी (यंत्र चालित नाव) सेवा आरंभ हो गयी है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों मूसलाधार बरसात के चलते ब्रह्मपुत्र नद का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था, जिसको देखते हुए कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने नद में चलने वाली फेरी सेवा को अस्थायी रूप से अगले आदेश तक बंद कर दिया था।

गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच बीते एक जून से फेरी सेवा को बंद किया गया था। अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के अनुसार गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के तीनों घाटों से अब फेरी सेवा का परिचालन हो रहा है। मध्य खंड के घाट से फेरी सेवा राजादुआर से संचालित होगी। फेरी सेवा के आरंभ होने से गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। फेरी सेवा बंद होने के चलते आम लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। ——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top