Bihar

50 हजार रुपए का इनामी महिला अपराधी गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में इनामी महिला अपराधी रीता सिंह

पूर्वी चंपारण,08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले के पताही थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 हजार रूपये का इनामी महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते मंगलवार को पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पताही थाना पुलिस, एसटीएफ टीम व एसओजी-8 के संयुक्त कारवाई में हत्या एवं लूट कांड में वांछित 50 हजार रूपये का इनामी महिला अपराधी रीता सिंह को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार महिला प्रतिबंधित संगठन की भी सदस्य है। इसके विरूद्ध जिले के पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 95 / 13 ( हत्या का प्रयास कांड),फेनहारा थाना कांड संख्या 61 / 15 (लूट कांड),फेनहारा थाना कांड संख्या 65 / 15 (रंगदारी कांड),पताही थाना कांड संख्या 42 /14 (लूट कांड),पताही थाना कांड संख्या 80/15 (विविध कांड),पताही थाना कांड संख्या 117/13 (हत्या कांड),पताही थाना कांड संख्या 49/14 (रंगदारी कांड),मधुबन थाना कांड संख्या 285/14 (रंगदारी कांड) दर्ज है।छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, कैलाश कुमार, थानाध्यक्ष पताही थाना,एसआई संजय कुमार, पताही थाना ,STF टीम SOG-8 की टीम व पताही थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top