
नैनीताल, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल के नैनी सरोवर में सोमवार को एक महिला अज्ञात कारणों से नैनी सरोवर में गिर गयी, और छटपटाने लगी। दैव योग से नैनी सरोवर में नौकायन कर रहे सैलानियों व नाविक की नजर उस पर पड़ गयी और उसे बचा लिया गया।
घटना अपराह्न लगभग 12.30 बजे की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर के पास महिला झील में डूबी। झील में डूबने का कारण असंतुलित होकर पैर फिसलना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नैनी झील इस स्थान पर आत्महत्या के प्रयासों के भी काफी मामले होते रहे हैं। दैवयोग से झील में नौकायन कर रहे सैलानियों व नाविक वीरेंद्र आर्य से उसे झील किनारे छटपटाते देख लिया और नाव को पास ले जाकर उसे बचा लिया।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
