Haryana

फरीदाबाद : दहेज प्रताडऩा से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या

मृतका खुशबू का फाइल फोटो।

13 दिन पहले हुई थी शादी, पहले मां को किया फोनफरीदाबाद, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले में एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान खुशबू (19) के रूप में हुई है। उसकी शादी 26 फरवरी 2025 को हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में भिजवा दिया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के जेठ पवन कुमार ने बताया कि खुशबू की शादी उनके भाई गौतम कुमार से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था। खुशबू घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छे से रहती थी। घटना वाले दिन भी उसने सभी के लिए खाना बनाया और खिलाया। रात को खुशबू अपने कमरे में सोने चली गई और उसके बाद देर रात खुशबू के भाई का फोन आया। उन्होंने कहा कि एक बार खुशबू के कमरे में जाकर देखो। पवन ने जेठ होने के कारण मां को जगाया। जब वे कमरे तक पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर खुशबू पंखे के हुक से चुन्नी के सहारे लटकी मिली। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के शव का बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया की सिकरौना पुलिस चौकी में मृतका खुशबू के पिता सुरेंद्र पाल की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा के चलते उनकी बेटी द्वारा आत्महत्या करने की शिकायत पर आरोपी पति गौतम कुमार, सास ललिता देवी, ननद सुनीता और नंदोई मिथलेश के खिलाफ दहेज प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बादशाह खान सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मृतिका की पिछले महीने यानी 26 फरवरी को ही शादी हुई थी।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top