
नाम- डेनियल पर्ल, उम्र- 38 साल, धर्म-यहूदी, निवासी- एनसिनो, कैलिफोर्निया, पेशा- वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार जो दक्षिण एशिया ब्यूरो चीफ थे और मुंबई में उनका दफ्तर था। वे 2002 में शू बॉम्बर की एक खबर के सिलसिले में पाकिस्तान के कराची शहर गए थे। उनकी गर्भवती पत्नी मारियान पर्ल भी उनके साथ थीं।
आतंकियों ने 23 जनवरी को कराची में स्टोरी कवर करने टैक्सी से अकेले निकले डेनियल पर्ल को अगवा कर लिया। अपहर्ताओं ने अमेरिकी सरकार को ई-मेल भेज कर पर्ल की रिहाई के बदले क्यूबा स्थित ग्वांतानामो बे के अमेरिकी जेल में रह रहे सभी पाकिस्तानी चरमपंथियों की रिहाई की माँग की। उनकी यह माँग भी थी कि पाकिस्तान को एफ-16 युद्धक विमानों की जो आपूर्ति अमेरिका ने रोक दी थी उसे बहाल किया जाए। साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर उनकी ये माँगें पूरी नहीं हुई तो न सिर्फ डेनियल को मार दिया जाएगा बल्कि पाकिस्तान में किसी अमेरिकी पत्रकार को घुसने नहीं दिया जाएगा।
ई-मेल के साथ पर्ल की हथकड़ी पहने और उस दिन का डॉन अखबार हाथ में पकड़े तस्वीर भेजी गई थी। पर्ल की पत्नी की तरफ से उसे छोड़ने के लिए की गई अपील पर अपहर्ताओं ने कोई ध्यान नहीं दिया। 01 फरवरी को सिर कलम कर डेनियल पर्ल की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। घटना के करीब तीन महीने बाद कराची से 48 किलोमीटर दूर गड़प में एक कब्र में डेनियल पर्ल का शव पाया गया। आतंकियों ने उनके शव के दस टुकड़े किए थे। पाकिस्तान के समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईदी ने उनके शरीर के अवशेषों को जमा कर अमेरिका भिजवाने की व्यवस्था कराई, जहाँ लॉस एजेंल्स के माउंट साइनाइ मेमोरियल पार्क सेमेट्री में उन्हें दफनाया गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1786- लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790- न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’का आयोजन किया गया।
1793- फ़्रांस ने ‘युनाइटेड किंगडम’और नीदरलैंड के साथ युद्ध की घोषणा की।
1797- लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814- फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835- ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
-मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’का समापन।
1855- ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन।
1881- दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना।
1884- डाक बीमा योजना लागू हुई।
-ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’का प्रकाशन।
1908- पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या, मैनुअल द्वितीय शासक बने।
1922- महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924- यूएसएसआर ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
-ब्रिटेन ने सोवियत संघ को मान्यता प्रदान की।
1953- नीदरलैंड,बेल्जियम,इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत।
1956- दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुलाने की माँग की।
1958- मिस्र और सीरिया को ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’में मिला दिया गया,जो 1961 तक बना रहा।
1964- भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’की स्थापना।
1972- ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन।
1974- ब्राजील में 25 मजिली बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
-क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1977- ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन।
– दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की स्थापना।
1979- 14 वर्षों के निर्वासन के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985- मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991- अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
1992- भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने भोपाल गैस त्रासदी मामले में ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सीईओ वारेन एंडरसन फरार घोषित किया।
1992- केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’दिया गया।
1999- अंतरराष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह ‘जंग’के प्रकाशन का आदेश जारी।
2002- आतंकवादियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम करके हत्या की।
2003- अंतरिक्ष से वापस लौटते समय ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’में भारत की कल्पना चावला सहित 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मौत।
2004- सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2005- नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006- संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।
2007- इफ़को ने जार्डन की कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009- चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
-आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
2012- मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भड़के दंगे में 74 लोगों की मौत।
जन्मः
1854- अब्बास तैयबजी- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1861- ब्रह्मबांधव उपाध्याय- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1899- भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा- भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1902- अनिल कुमार दास- भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वह कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।
1915- शंभुनाथ डे- हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1917- एके हंगल- प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
1939- कलाम अंजी रेड्डी- दवा उद्योग के भारतीय उद्यमी थे।
1943- एम. कीर्ति सिंह- मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।
1946- ई. के. मॉलोंग – मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1955- सतपाल सिंह- भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956- ब्रह्मनंदन- भारतीय फिल्म अभिनेता।
1957- जैकी श्रॉफ (जय किशन श्रॉफ़)- जाने-माने फिल्म अभिनेता।
1967- शिशुपाल नाथु पाटले- भारतीय राजनीतिज्ञ।
1969- हिमंता बिस्वा सरमा- असम के 15वें मुख्यमंत्री हैं।
1971- अजय जडेजा- भारतीय टीम के भूतपूर्व क्रिकेटर।
1971- अब्दुल खालेक- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
1995- सुशीला लिकमाबाम- भारत की जूडो खिलाड़ी हैं।
निधनः
1882- नैन सिंह रावत- हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1952- रामहरख सिंह सहगल- अपने समय के जानेमाने राष्ट्रवादी पत्रकार।
1969- मगन भाई देसाई- प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003- कल्पना चावला- एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ।
2013- शानू लाहिरी- जानी-मानी कला शिक्षिका और बांग्ला चित्रकार थीं।
2016- मधुकर हीरालाल कनिया- भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
तटरक्षक दिवस
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
—————
(Udaipur Kiran) पाश
