Uttrakhand

आदर्श चंपावत की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदम: 17 करोड़ से अधिक की योजनाएं तैयार

टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी जनता से मिलते हुए

चंपावत, 20 मई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत जनपद में विकास कार्यों को तीव्र गति से क्रियान्वित किया जा रहा है। आदर्श चंपावत की संकल्पना को साकार करने हेतु प्रशासनिक तंत्र पूर्ण सक्रियता से जुटा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सतत निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति उपयोजना (एसीपी) के अंतर्गत लगभग 6.34 करोड़ की लागत से 70 योजनाएं जनपद में संचालित की जा रही हैं। वहीं अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र मनिहार गोठ में ₹1.40 करोड़ की लागत से 14 योजनाएं चलाई जा रही हैं। अनुसूचित जनजाति क्षेत्र खिरद्वारी में 60 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा चंपावत मुख्यालय में ₹9 करोड़ की लागत से 50 बिस्तरों वाला आधुनिक वृद्धाश्रम निर्मित किया जा रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को समुचित सुविधा एवं देखभाल उपलब्ध होगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र तक पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Most Popular

To Top