Uttar Pradesh

तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर बन किसान मजबूत करेंगे आर्थिक स्थिति: डॉ.आनंद कुमार सिंह

तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर बन किसान मजबूत करेंगे आर्थिक स्थिति: डॉ.आनंद कुमार सिंह

कानपुर,21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कृषि मेले में 24 एवं 25 अक्टूबर को किसानों को स्मार्ट खेती और ड्रोन तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर होकर किसान अपनी आय को और मजबूत करने का अच्छा प्रयास करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को किया जाएगा। ये मेला दो दिन चलेगा। इस मेले में किसानों को स्मार्ट खेती और ड्रोन तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसान यहां से उन्नत बीज की खरीद भी कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कृषि मेले के लिए इस वर्ष की 24 एवं 25 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई हे। इस कृषि मेले में किसानों को स्मार्ट खेती, ड्रोन तकनीक, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलों के उन्नत बीज एवं जैविक खेती जैसे आधुनिक विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस मेले की मुख्य थीम तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान है। इस मेले में किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में किसानों को स्मार्ट एग्रीकल्चर एवं ड्रोन के उपयोग आदि की जानकारी दी जाएगी। किसान उत्पादक संगठन कैसे किसानों की आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं इसके बारे में भी बताया जाएगा। प्राकृतिक और जैविक खेती से किसान कैसे सामंजस्य बनाएं और उसका जो उत्पादन होता है उसे बाजार से जोड़ करके किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकता है, इन सब पहलुओं पर विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा करेंगे। निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि कि इस किसान मेले में देश एवं प्रदेश के कई हिस्सों के किसान प्रतिभाग करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top