बनी, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । वैसे तो कृषि प्रधान देश भारत खेती के लिये ही जाना जाता है। यहां हर प्रकार की फल-सब्जियों की खेती की जाती है। इनमें कई हिस्सों में आलू की खेती भी की जाती है। किसान भी बड़े पैमाने पर इसकी खेती कर बढ़िया मुनाफा कमाते हैं। बता दें जिला कठुआ के दूरदराज इलाके बनी में नई पूरे आर्गेनिक आलू की फसल, कड़ी मेहनत के बाद रंग लाई।
इस दूर दराज इलाके में महिलाओं और युवाओं ने कमान संभाली और आलू की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पहली बार आलू की फसल लगा कर बेहद खुशी है। आलू की फसल को बोया है। तब से बंपर उत्पादन हो रहा है, तो दूसरी ओर मंडी में भी सफेद आलू के अच्छे रेट मिलते हैं। जिसके कारण उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है।
(Udaipur Kiran) / Ashwani Gupta / बलवान सिंह
