Haryana

फरीदाबाद : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी पहुंची सूरजकुंड 

फरीदाबाद, 8 फरवरी (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद किरण चौधरी शनिवार को 38वें सूरजुकंड मेले में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मेले का भ्रमण किया और कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी देखा। उन्होंने सभी इंतजाम देखकर मेला प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति मेला अपनी ओर आकर्षित करता है। राज्यसभा सांसद ने मेले में सर्वप्रथम थीम स्टेट उड़ीसा के पैवेलियन का भ्रमण किया। यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के चरणों में शीश नवाया। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा सांस्कृतिक और कला को प्रदर्शित करते विरासत हरियाणा पैवेलियन का दौरा किया। यहां उन्होंने हरियाणवी परिधान, हमारे पुराने औजार, पुराने खेती के औजारों का अवलोकन किया। उन्होंने बीन सपेरा पार्टी द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी देखा। उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति पर कलाकारों की भी प्रशंसा की। राज्यसभा सांसद ने मेले में अलग-अलग स्टॉल पर भ्रमण किया और स्वयं भी खरीदारी की। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला अलग-अलग संस्कृतियों का संगम है। यहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और विदेशों से भी कलाकार पहुंचे हैं, जो अपनी कला का हुनर दिखा रहे हैं। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top