Bihar

मां को दी गई विदाई

मां की आरती करते विधायक

भागलपुर, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । दस दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद भागलपुर में मां की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को सभी मंदिरों से मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकल पड़ी है।

शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित मोहदीनगर दुर्गा स्थान से भी आज विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने मां की आरती कर शोभायात्रा की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि यहां विसर्जन शोभायात्रा में पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं शामिल होती है।

विसर्जन शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने नाचते गाते मां को विदाई दी। शोभायात्रा के दौरान माता के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों पर महिलाएं और युवतियां नृत्य करती रहे। इस दौरान श्रद्धालु मां से अगले बरस फिर से जल्दी आने की कामना कर रहे थे। महिलाओं ने सिंदुर की होली खेलकर मां को विदा किया। मां के विदाई के सभी लोगों की आंखें नम थी।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top