Haryana

सोनीपत में पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई

सोनीपत: सेवानिवृत्त         पुलिसकर्मियों को सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल द्वारा सम्मान चिन्ह और उपहार देकर         सम्मानित करते हुए।

सोनीपत, 31 मार्च (Udaipur Kiran) । सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) राजपाल ने सोमवार को एक विशेष

विदाई समारोह में पुलिस विभाग के पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित

किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

विदाई समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल और अन्य

अधिकारियों ने दो निरीक्षक, दो सहायक निरीक्षक (मानद पद निरीक्षक) और एक मुख्य सिपाही

को उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों

के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कल्याण शाखा के निरीक्षक विष्णु भगवान ने जानकारी देते हुए

बताया कि निरीक्षक सत्यवान, निरीक्षक सुरेश कुमार, मानद निरीक्षक कृष्ण कुमार, मानद

निरीक्षक राजीव कुमार और मुख्य सिपाही दिलबाग सिंह अपनी लम्बी सेवाओं के बाद आज सेवानिवृत्त

हो गए हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा

कि जिस निष्ठा और समर्पण से उन्होंने पुलिस विभाग की सेवा की, उसी भावना के साथ वे

समाज और अपने परिवार के लिए भी कार्यरत रहें। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल

द्वारा सम्मान चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में कल्याण निरीक्षक,

लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक और पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top