Uttrakhand

गुप्तकाशी में फर्जी जज गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुप्तकाशी, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । गुप्तकाशी पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्तकाशी क्षेत्र में एक लाल बत्ती लगी गाड़ी को रोकने पर चालक ने पुलिस के साथ बदसलूकी की और खुद को जज बताया। जब पुलिस को शक हुआ, तो उन्होंने गहनता से जांच की, जिसमें यह व्यक्ति फर्जी पाया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अविनाश गुप्ता (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो एक महिला ज्योति दुबे के साथ केदारनाथ यात्रा पर था। दोनों ने हेली टिकटों को लेकर बहस की थी।

(Udaipur Kiran) / बिपिन

Most Popular

To Top