West Bengal

परित्यक्त मकान में विस्फोट, शिशु घायल

क्षतिग्रस्त परित्यक्त मकान

बर्दवान, 18 मई (Udaipur Kiran) । दुर्गापुर के आरती गांव में स्थित एक घर में रविवार सुबह विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि मकान में रखे बम के कारण विस्फोट हुआ। घटना में एक शिशु घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्गापुर-फरीदपुर थाना क्षेत्र के आरती गांव में रविवार सुबह विस्फोट हुआ। मकान खाली पड़ा था। तेज आवाज से इलाका दहल उठा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर दुर्गापुर-फरीदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

पता चला है कि मकान दस साल से खाली पड़ा है। धमाके के समय घर के सामने एक शिशु घूम रहा था। दीवार टूटने से ईंट के टुकड़े उसके पैर में लगे जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर घर को घेर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा

Most Popular

To Top