Uttar Pradesh

आर्य समाज का अस्तित्व वेद पर आधारित : आचार्य सोमदेव शास्त्री

वेद प्रचार मंडल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान गुलजारीमल धर्मशाला में संबोधित करते आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान आचार्य सोमदेव शास्त्री ।

– राजस्थान से पधारे आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान आचार्य सोमदेव शास्त्री ने किया संबोधित

मुरादाबाद, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । वेद प्रचार मंडल मुरादाबाद के 29 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रविवार को गुलजारीमल धर्मशाला में हुआ। प्रातःकाल की बेला में सर्वप्रथम वैदिक वातावरण में वृहद यज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा सोमदेव शास्त्री और भूपेंद्र शास्त्री रहे। यज्ञ के यजमान निर्मल आर्य, प्रीता आर्या, मदन पाल बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई, शैलेंद्र, मनोरमा, मयंक गुप्ता और आशा देवी रहे।

दोपहर में राजस्थान से पधारे आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान आचार्य सोमदेव शास्त्री ने अपना व्याख्यान देते हुए बताया कि आर्य समाज का अस्तित्व वेद पर आधारित है। वेद ईश्वरीय ज्ञान और सब सत्य विधाओं की पुस्तक है। वेद ज्ञान व विज्ञान से युक्त व उनके सर्वदा अनुकूल हैं।वेद विद्या के ग्रंथ हैं।वेद में अन्य ग्रन्थों के समान कहानी,किस्से वह किसी आचार्य व मत प्रवर्तक के उपदेश नहीं हैं, अपितु वेदों में इस जगत के रचयिता परमेश्वर के मनुष्यों की सर्वांगीण उन्नति करने तथा सहित उसे दुखों से सर्वदा मुक्त कर मोक्ष प्रदान करने वाली शिक्षाएं व उपदेश हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.अभय श्रोत्रिय ने की तथा संचालन वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष अरविंद आर्यबंधु सहगल ने किया।इसके पश्चात दिल्ली से पधारी अंतर्राष्ट्रीय गायिका बहन अमृता आर्या ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top