

गुवाहाटी, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर पूर्व विज्ञान भारती और असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संयुक्त रूप से इसरो अंतरिक्ष यान के एक महीने के कार्यक्रम के हिस्से के रूप में आज ईस्ट कामरूप कॉलेज में एक प्रदर्शनी, व्याख्यान और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
बैठक की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ। एनईएसएम नॉर्थ ईस्ट के सचिव राजीब चंद्र शर्मा ने अपने परिचयात्मक संबोधन में विज्ञान भारती की गतिविधियों और इस मिशन की प्रासंगिकता के बारे में बताया। असम सरकार के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य फणींद्र बुजरबरुवा ने भारतीय परंपरा और संस्कृति में विज्ञान के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि राजीव शर्मा ने हिस्सा लेते हुए अपने विचार व्यक्त किये। नासा के वैज्ञानिक श्याम एस कुंडू ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेते हुए ऑडियो-विजुअल माध्यम से अंतरिक्ष के बारे में विचार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि दरंग-उदालगुरी निर्वाचन क्षेत्र के सांसद दिलीप सैकिया ने अंतरिक्ष यात्रा में भारत के योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को बधाई दी।
इसके बाद बिजन क्विज प्रतियोगिता में 10 शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 10 संस्थानों के लगभग 2 हजार छात्रों ने भाग लिया।
—————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
