Uttar Pradesh

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर दीपोत्सव मनाएंगे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता : शिवराम सिंह

दक्षिण भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष बैठक करते हुए

कानपुर, 08 जून (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 प्रेरणादायी वर्ष पूरे होने की खुशी में, इस गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के लिए भाजपा दक्षिण जिले के सभी 1159 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता नौ जून, सोमवार की शाम को अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार व छतों पर ग्यारह – ग्यारह दीपक जलाकर ‘दीपोत्सव’ मनाएंगे। यह बातें रविवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक कर कही।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दीपोत्सव के साथ ही नया भारत- आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेंगे। पार्टी कार्यकर्ता दीपोत्सव की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हुए, इस गौरवशाली सफर का हिस्सा बनेंगे।

उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने का सपना हर भारतीय की आंखों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 प्रेरणादायी वर्ष पूरे होने की खुशी में, इस गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के लिए भाजपा दक्षिण जिले के कार्यकर्ता नौ जून, सोमवार को सायं अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार एवं छतों पर ग्यारह – ग्यारह दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top