Chhattisgarh

दसवीं-बारहवीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ

शिक्षकों को आवश्यक जानकारी देती हुई केंद्राध्यक्ष प्राचार्य भी मैथ्यू।

धमतरी, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशानुसार 10वीं बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 26 मार्च से शिव सिंह वर्मा आदर्श शासकीय उमावि में प्रारंभ हो गया है। उत्तर पुस्तिका को सुरक्षा के बीच रखा गया है। पहले दिन प्रत्येक शिक्षक को पांच कापियां जांच के लिए दी गई। इसके पहले सभी को विषयवार माडल आंसर दे दिया गया था।

26 मार्च से बोर्ड की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है। 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। 12 वीं बोर्ड परीक्षा 28 मार्च को समाप्त होगी। धमतरी जिले में शिव सिंह वर्मा शाउमावि को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां पर 65 हजार कापियां पहुंच चुकी है। मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रखा गया है। डीईओ टीआर जगदल्ले ने सभी को उचित दिशा-निर्देश दिए। पहले दिन विषयवार माडल आंसर शीट वितरित किया गया। जिसके अध्ययन के बाद उन्हें पांच कापियां जांच के लिए दी गई। मूल्यांकनकर्ता को मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईस साथ में रखने पर प्रतिबंध है। मोबाईल मुख्य मूल्यांकनकर्ता के पास जमा करना होगा। अतिआवश्यक होने पर अनुमति लेकर कैंपस में जाकर बात की जा सकती है। धमतरी में 10वीं की 40 हजार और 12वीं की 25 हजार कापियां पहुंची है। मूल्यांकन 26 मार्च से 10 अप्रैल तक चलेगा। स्कूल में विषयवार 17 कमरों में जांच रखी गई है। सभी कमरों में सीसी कैमरा के द्वारा मानिटरिंग की जा रही है।

प्रथम चरण की जांच शुरू: केन्द्राध्यक्ष बी मैथ्यू ने बताया कि प्रथम चरण की जांच प्रारंभ हो गई है। 18 मार्च तक हुए परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका प्राप्त हुई है। इसके बाद द्वितीय चरण की कापियां प्राप्त होगी। पहले दिन लगभग 350 शिक्षक जांच के लिए पहुंचे। पहला दिन होने की वजह से पांच कापियां दी गई। दूसरे दिन से न्यूनतम 30 और अधिकतम 40 कापियां जांचना है। मूल्यांकनकर्ता को उत्तर पुस्तिका में लगे स्टीकर को नहीं निकालना है। मूल्यांकन केंद्र में केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष के बाद विषयवार मुख्य मूल्यांकनकर्ता के बाद सात से 10 मूल्यांकनकर्ता के बीच उप मूल्यांकनकर्ता उनकी मानिटरिंग करेंगे। 10वीं में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञार और गणित विषय के व 12वीं में हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, भौतिक, रासायण, अर्थशास्त्र की कापियां पहुंची हैं। सभी कापियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मालूम हो कि 10वीं उत्तर पुस्तिका जांच पर 10 रुपये और 12वीं की जांच पर 11 रुपये बोर्ड द्वारा मूल्यांकनकर्ता को दिया जाता है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top