Uttar Pradesh

विकसित भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी – सुशील त्रिपाठी

वृक्षारोपण

सुल्तानपुर, 5 जून (Udaipur Kiran) ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।यह कार्यक्रम 5 अगस्त तक चलेगा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती को हरा भरा बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टीजनों ने भाजपा कार्यालय परिसर में बरगद,पाकड़ ,आम, नीम एवं गूलर का पौधरोपण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा इसका उद्देश्य मातृत्व को सम्मान व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।कार्यकर्ता इस मुहिम को मां और प्रकृति के सम्मान के रूप में लें।हर बूथ पर पांच पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें।उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा रहेगा।कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम चौहा‌न व मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर बूथ पर पांच और जिलेभर में एक लाख पेड़ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाएंगे।इस मौके पर घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह,रूपेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार,सुनील वर्मा, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू, डॉ अनुराग पाण्डे,आकाश जायसवाल,राज कुमार सोनी, अखिलेश मिश्रा,रामदेव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top