Haryana

हिसार : पुलिस लाइन में कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार

‘हर घर परिवार-सूर्य नमस्कार’ में भाग लेते पुलिस कर्मचारी।

हिसार, 15 जनवरी (Udaipur Kiran) । ‘हर घर परिवार-सूर्य नमस्कार’ अभियान के तहत जिला पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार के फायदों से अवगत करवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 फरवरी से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘हर घर परिवार-सूर्य नमस्कार’ के तहत पुलिस कर्मचारी में हरियाणा योग व आयुष विभाग के योग शिक्षकों द्वारा पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। योगासन के माध्यम से फिटनेस की संस्कृति बनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुरू किया है। सूर्य नमस्कार योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है, सूर्य नमस्कार योग का मूल रूप है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। यह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हरियाणा योग विभाग से प्रशिक्षक राकेश कुमार सहित पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top