Uttar Pradesh

बीमार कर्मचारियों के स्थानान्तरण की कर्मचारी संगठन ने उठायी मांग

प्रमुख सचिव को दिया गया लेटर

लखनऊ, 26 फरवरी (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग में सक्रिय कर्मचारी संगठन उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत और महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने विभाग के बीमार कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्थानान्तरण व समायोजित किये जाने की मांग की है। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य कर के प्रमुख सचिव को अपना मांग पत्र सौंपते हुए सहानुभूतिपूर्वक निर्णय करने का निवेदन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र और महामंत्री सुरेश ने कहा कि बीते वर्ष चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी, कनिष्ठ सहायक के पांच और आशुलिपि के छह मात्र स्थानान्तरण पर ही विचार किया गया था। तभी अधिक संख्या में प्रार्थना पत्र मुख्यालय पर प्राप्त हुए थे, फिर भी शासन द्वारा जारी स्नानान्तरण नीति का अनुपाल नहीं हुआ था। नियमावली नीति के तहत जो गम्भीर रूप से बीमार है, दो वर्ष सेवानिवृत्ति होना अवशेष है, पति पत्नी राजकीय सेवा में है, ऐसे सभी प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जायेगा। किंतु मुख्यालय स्तर पर विचार नहीं किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top