Jammu & Kashmir

कन्या भ्रूण हत्या का मुकाबला करने पर दिया गया जोर

कन्या भ्रूण हत्या का मुकाबला करने पर दिया गया जोर

जम्मू, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राजौरी स्थित गारी हाई स्कूल, चकल साल्टा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक व्याख्यान आयोजित किया जिसमे छात्रों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किये। व्याख्यान राष्ट्रव्यापी अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल पर आधारित था। इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या का मुकाबला करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिला शिक्षा को आगे बढ़ाना है।

वहीं अधिकारीयों ने बताया कि सत्र का उद्देश्य लैंगिक समानता और लड़कियों को शिक्षित करने के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण ज्ञान के साथ छात्रों और स्थानीय समुदाय दोनों को जागरूक करना और सशक्त बनाना था। व्याख्यान के मुख्य आकर्षण में शैक्षिक सशक्तिकरण, लैंगिक रूढ़िवादिता को खत्म करने की आवश्यकता, कन्या भ्रूण हत्या के परिणामों के बारे में जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और लड़कियों के लिए करियर के अवसरों पर चर्चा शामिल थी। स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्रों ने इस जागरूकता व्याख्यान के आयोजन के लिए भारतीय सेना के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top