Bihar

प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर मंटू ठाकुर का निधन, स्थानीय लोगों में शोक

प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर मंटू ठाकुर का निधन, स्थानीय लोगों में शोक की लहर

फारबिसगंज/अररिया, 22 अप्रैल (Udaipur Kiran) । फारबिसगंज के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर मंटू ठाकुर के निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। डॉ मंटू ठाकुर का निधन आज मंगलवार को दोपहर उनके फारबिसगंज स्थित आवास में हो गया।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अररिया सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ हरिकिशोर सिंह, डॉ एमपी गुप्ता,डॉ शीला कुंवर, डॉ उमेश मंडल, डॉ मनोज निरंजन, डॉक्टर आशुतोष कुमार, फारबिसगंज मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती आदि ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि डॉक्टर मंटू ठाकुर के निधन से फारबिसगंज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

(Udaipur Kiran) / Prince Kumar

Most Popular

To Top