HimachalPradesh

युथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया जारी, अभी तक 18044 की सदस्य्ता

नाहन, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । इस समय युवा कांग्रेस में प्रदेश, जिला, खंड व नगर परिषद स्तर पर चुनाव प्रक्रिया चली हुई है। जिसके तहत पहले सदस्य्ता होगी और नॉमिनेशन हो रहा है। इस प्रक्रिया के बाद चुनाव होंगे। इसी को लेकर आज युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी राम आश्रय चौहान ने नाहन में चुनाव संबंधी जानकारियां दीं।

राम आश्रय चौहान ने बताया कि अभी तक 18044 की सदस्य्ता हो चुकी है जबकि 945 का नॉमिनेशन विभिन्न पदों को हुआ है जिसमे स्क्रूटिनी के बाद 875 नॉमिनी रहे हैं। यह चुनाव प्रक्रिया 2 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि राज्य स्तर के परिणाम नवंबर तक दिल्ली में इंटरवियु के बाद घोषित किये जायेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top